असम: हिमंत बिस्व आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, भाजपा के बड़े नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा नेता हिमंत बिस्व राज्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि इसको लेकर सरमा ने बीते दिन राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। जिसको स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने सरकार गठन का निमंत्रण भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। जिसमें जगत प्रकाश नड्डा का नाम भी शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले दिन में भाजपा और राजग विधायक दल के नेता चुने गए सरमा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को दिन में 12 बजे राज्यपाल सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। हालांकि, सरमा के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों या संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है।

LIVE TV