असम में 6 जवानों की मौत पर मनाया गया जश्न, जानिए आखिर क्यों 2 राज्यों के बीच छिड़ी जंग

सीमा विवाद को लेकर सोमवार को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़क उठी। इसमें 6 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मिजोरम की ओर से उपद्रवियों और पुलिस जवानों द्वारा की गयी गोलीबारी में असम के कछार में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। इसी के साथ 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया है।

इस घटना के बाद से असम और मिजोरम मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर भी जंग छिड़ी हुई है। असम के सीएम मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के उपद्रवियों और जवानों ने जश्न मनाया।

इसी के साथ इस घटना को लेकर मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मामले में दखल की अपील की। देर रात शाह ने दोनों राज्यों के सीएम से बात की और विवादित सीमा क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने औऱ मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा।

LIVE TV