अरुंधति रॉय ने फिर दिया देश विरोधी बयान, कहा- आधा भारत अवैध, आजादी मिलनी चाहिए  

नई दिल्ली। लेखिका अरुंधति रॉय एक बार फिर से विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो भारत पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। अरुंधति रॉय ने भारत पर आरोप लगाया कि भारत ने सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि हैदराबाद, मणिपुर, गोवा, पंजाब, मिजोरम, तेलंगाना, नागालैंड पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।

https://twitter.com/bhaiyyajispeaks/status/867639126857719809

बता दें कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता परेश रावल में अरुंधति रॉय को आर्मी की जीप पर बांधने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। अरुंधती रॉय ने परेश रावल के विवादित ट्वीट पर किसी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

LIVE TV