अयोध्या : स्वर्ण प्राशन का हुआ आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क के विकास में होता है परिवर्तन

अयोध्या. बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्राचीन विधा स्वर्ण प्राशन का शहर के अनंत शिखर में आयोजन किया गया। आयोजन में 120 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया।

आपको बता दें कि यह हिंदुस्तान की प्राचीन विधा है जो पुख नक्षत्र में जन्म से लेकर 16 साल के बच्चों तक स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। इससे बच्चों की इम्युनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही उनका मस्तिष्क तेज होता है वे तार्किक भी होते हैं। कोरोना काल में इस विधा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके स्वास्थ्य के उद्देश्य को लेकर अनंत शिखर ट्रस्ट  में इस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अनंत शिखर के प्रबंधक आचार्य डॉक्टर आर पी पांडेय वैद्य ने बताया कि  यह संस्कार सदियों पुराना रहा है जो आज चकाचौंध की विलासिता पूर्ण जिंदगी में भुला दिया गया है। स्वर्ण प्राशन संस्कार में जन्म से लेकर 16 वर्ष की आयु के बच्चों को उनके स्वास्थ्य उनकी सुरक्षा एवं  यादाश्त बढ़ाने के लिए योग्य आयुर्वेद मर्मज्ञ द्वारा आयुर्वेद की दवाओं को खिलाया जाता है ।

इस संस्कार के बाद बच्चों  के स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क के विकास में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। अयोध्या जनपद का यह तीसरा कार्यक्रम है जो आयोजित किया गया। इस संस्कार में धूतपापेश्वर आयुर्वेदिक कंपनी की स्वर्ण गोलियां बच्चों को खिलाई गई। स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव आरपी सिंह अयोध्या धाम के संत पवन शास्त्री समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LIVE TV