अयोध्या में BSP का शंखनाद, महासचिव बोले- हम राजनीति नहीं करते

बहुजन समाज पार्टी ने मिशन 2022 की शुरूआत कर दी है। शुक्रवार को बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रामलला के दर्शन कर साफ कर दिया कि, बसपा 2022 में यूपी विधान सभा चुनाव में किसी पार्टी से नहीं बल्कि जनता और सर्वसमाज से गठबंधन करेगी। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, पूरे देश में भगवान श्री राम लला का दर्शन करके कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि, हम पहले भी आ चुके हैं। हम अपना कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू करने जा रहे थे। उसके लिए पहले भगवान राम जी के चरणों में जाकर के उनके दर्शन करके और उनका आशीर्वाद लेकर के हनुमान जी के दर्शन करके आशीर्वाद लेकर के आगे बढ़ेंगे।

Image

बसपा महासचिव ने कहा कि, हमारी पार्टी राजनीति नहीं करती, जो लोग कहते हैं और सोचते हैं, अगर भारतीय जनता पार्टी सोचती है कि भगवान राम उनके हैं, भगवान राम सबके हैं भगवान राम श्री राम जितना उनके हैं उससे ज्यादा कहीं हमारे हैं। उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी, कोई गठबंधन किसी पार्टी के साथ नहीं करेगी। गठबंधन हम यहां की जनता के साथ करेंगे, सर्व समाज से करेंगे।

Image

इसी के साथ ही उन्होंने खुशी दुबे के मुद्दे पर कहा कि, उसकी उम्र कदम है, जो शादी के बाद एक दिन ही अपने घर पर रही और उसके ऊपर हत्या और कई अलग-अलग धाराएं लगाकर, उसको जेल में डाल दिया गया है। उसके लिए जो भी संभव होगा हम मदद करेंगे।

LIVE TV