बर्दाश्त न कर पाई शादी से इनकार, लड़के के घर पर किया आत्मदाह

अम्बेडकरनगर मेंअम्बेडकरनगर। प्रेम कहानी को घरवालों की मंजूरी न मिलने से लड़की ने अम्बेडकरनगर में आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की ने प्रेमी के घर के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की 90 फीसदी जल चुकी है और गंभीर अवस्था में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है।

अम्बेडकरनगर में आत्महत्या

ख़बरों के मुताबिक़ कक्षा-9  की नाबालिक छात्रा पड़ोसी गाव के एक युवक से मोहब्बत करती थी। मोहब्बत धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी। लड़की शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों ही परिवार वालो को ये मंजूर नही था।

लड़की की माँ की माने तो तीन माह पहले लड़की गायब हुयी थी। इस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालो पर अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था।

इसके बाद से लड़की का स्कूल आना-जाना बंद कर दिया गया। फिर भी दोनों की मोहब्बत कम नही हुई। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते रहे।

इसी कड़ी में ऐसा कुछ हुआ कि लड़के ने शादी के लिए खुद इनकार कर दिया। इस इनकार को लड़की बर्दाश्त न कर सकी।

उसकी जीने की आस ख़त्म हो गयी थी। उसने लड़के के घर के सामने जाकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया।

आस-पास वालों ने मामले की सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पुलिस जब तक पहुंची लड़की 90 फीसदी जल चुकी थी।

पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया और लड़की के परिजनों को भी इस बात से अवगत कराया। लड़की की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

लड़की के परिजनों की तहरीर पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

LIVE TV