अमित शाह बोले- अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत न होता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप से अंडमान-निकोबार के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डी. के. जोशी (रिटायर्ड) भी मौजूद हैं। कार्यक्रम के संबोधन में गृहमंत्री ने कहा, आज यहां 14 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है जिसकी कुल कीमत 299 करोड़ है। 12 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उसकी लागत 643 करोड़ रुपए है। अंडमान के छोटे से द्वीप के अंदर लगभग 1,000 करोड़ रुपए के विकास योजनाओं को शुरू कर रहे हैं।

Home Minister Amit Shah to visit Assam, Manipur on Dec 26-27

गृहमंत्री ने कहा, अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत न होता। उन्होंने बहुत कम समय में तीन सौ से ज्यादा रियासतों को एक करके भारत का निर्णाण किया। लेकिन पिछले सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। पिछले सरकारों ने देश के प्रति उनके योगदान को भुला दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों के साथ न्याय नहीं हुआ।

शाह ने आगे कहा, सरदार पटेल को जितना सम्मान आजादी के बाद मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला. लेकिन इतिहास ऐसा है जो अपने आप को दोहराता है। हम किसी के साथ भी अन्याय करने की कोशिश करें, लेकिन काम कभी छिपता नहीं है। उन्होंने कहा, उस वक्त जो हुआ सो हुआ, लेकिन आज पूरा देश अपने नायकों को सम्मान दे रहा है।

LIVE TV