अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या जावेद जाफरी के बेटे को दे बैठी दिल…

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की तरह ही उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी काफी फेमस हैं। स्टा​र किड्स की बात करें तो नव्या की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं। नव्या नवेली हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं। लॉकडाउन के बीच उनके ग्रेजुएट होने की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। इसके बाद नव्या अपने बिजनेस को शुरू करने को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं इस बार वह अपने एक दोस्त को लेकर चर्चा में आई हैं। नव्या अपने इस खास दोस्त को लॉकडाउन और उनके साथ मस्ती मजाक के पलों को काफी याद कर रही हैं।

दरअसल, नव्या नवेली नंदा का ये खास दोस्त कोई और नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी के बेटा मिजान जाफरी हैं। हाल ही में मिजान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो गाना गुनगुना रहे हैं, ये वीडियो देख कर नव्या खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने कॉमेंट कर दिया। नव्या ने मिजान के इस वीडियो पर ‘हार्ट’ का इमोजी बनाकर कमेट किया है।

मिजान जाफरी ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में मिजान सिंगर अदनान सामी का फेमस गाना ‘भीगी भीगी रातों में’ गाते दिख रहे हैं। इस गाने को वह गिटार के साथ गा रहे हैंं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिजान ने कैप्शन में लिखा, ‘यह मेरा लेट नाइट क्वारंटाइन रूटीन बन गया है। हर शुक्रवार मैं आपके साथ ऐसे ही एक वीडियो शेयर करूंगा। अगर आप अपनी पसंद का गाना सुनना चाहते हैं तो कॉमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। यह मेरा फेवरेट गाना है, भीगी भीगी रातों में, जो अदनान सामी ने गाया है।’

नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। वहीं नव्या को अक्सर उनकी फैमिली के साथ भी तस्वीरों में देखा जाता है। बता दें कि नव्या अपने नाना यानी अमिताभ बच्चन के बेहद करीब हैं। दोनों की एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती हैं।

LIVE TV