अबैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दा फाश।

  • 05 अदद देसी तमंचा 315 बोर 05 खोखा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार

AuPx2k4skqHVtn4XaLJ0NI0NfkDoQbUJ7ZGnUT49Y2Vkफतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु तथा अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपेक्ष्य में आज खखरेरू थाना अध्यक्ष शरीफ अपने हमराही टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर खागा मार्ग पर गुरसण्डी के आगे लोधन का पुरवा जाने वाले रास्ते के पश्चिम तालाब के किनारे झंडियों के बीचो बीच पौली गांव में पांच ब्यक्ति अबैध रूप से तमंचो का निर्माण कर रहे थे।रोकने और टोकने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर कर दिए। फिल्डक्रप्ट के नियमो का पालन करते हुए अपने को सुरच्छित करते हुए पुलिस ने सभी को दौड़ा कर पकड़ लिया । पकडे गए अभियुक्तों में (1)मोहम्मद मुर्तजा पुत्र इमाम बक्स निवासी पौली थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर(2)मोहम्मद शहजादे पुत्र शहीद खा निवासी हाल पता ग्राम पौली थाना खखरेरू (3)राजू दुबे पुत्र मुन्नी लाल दुबे निवासी ग्राम पाई थाना खागा फतेहपुर(4) हरिश्चंद्र मौर्य पुत्र मोतीलाल निवासी नया पुरवा थाना खागा फतेहपुर(5) अनिल दुबे पुत्र रामखेलावन दुबे निवासी गुरसण्डी थाना खखरेरू फतेहपुर को गिरफ्तार कर धारा 307 ,3/25,5/25 आर्म्स ऐक्ट के तहत जेल भेजा गया।

पुलिस टीम में समिलित मो0 शरीफ एस ओ खखरेरू उ0नि0 कौलाश नाथ उ0नि0 बलदेव सिंह यादव मै हमराही गण रहे।

LIVE TV