अचानक ही सड़क पर होने लगी सोने-चांदी और हीरे की बरसात, 3000 किलों का…

आपने कल्पना भी नही कर सकते कि कभी सोने, चांदी के साथ हीरों की बरसात हो सकती है। यदि आप को कोई इस तरह की बात बताए भी तो आप उसकी बात पर यकीन नहीं करेंगे। लेकिन आप जान कर हैरान हो जाएंगे कि कुछ दिनों पहले रूस के एक एयरपोर्ट पर एक-दो किलो नही बल्कि कुल 3000 किलो सोने की बरसाीत हुई थी। ना ही सिर्फ सोने बल्कि चांदी, हीरे व अन्य कीमती धातुओं की भी अचानक वर्षा होने लगी।

यह घटना होते देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नही हो रहा था और उन्हें यह सब एक सपना लग रहा था। लेकिन यह हकीकत में होते देख सभी लोग हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना एक रूसी कार्गो प्लेन के दरवाजे खुले रह जाने से हुई। दरअसल, एक कार्गो प्लेन उड़ान भरने जा रहा था लेकिन उसके दरवाजों को क्रू मेंबर्स ने सही से बंद नही किया और वह खुला रह गया। जिसके कारण प्लेन में भरा कार्गो वहीं रनवे पर ही गिरना शुरु हो गया। इसमें सोना, चांदी व हीरे शामिल थे।

इस घटना की जानकारी देते हुए रूसी मीडिया ने इसे याकुस्क एयरपोर्ट का बताया। वहीं इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि इस घटना की सही वजह का पता नही चल पाया है लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्लेन के पंखों में आई तकनीकि खराबी के कारण यह घटना हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना का पता चलते ही पॉयलट ने पास ही के गांव में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हालांकी इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कोई हादसा नही हुआ। वहीं बताया गया कि प्लेन में रखे 1/3 हिस्से का धातु वहीं रनवे पर गिर गया। जिसके कारण प्लेन को आनन-फानन में लैंड कराया गया।

LIVE TV