अगर आज है आपका जन्मदिन तो जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या करना होगा महाउपाय

इस दिन जन्में जातक धैर्यवान, विनम्र, परोपकारी एवं मानसिक रूप से अत्यंत सबल होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। लक्ष्य प्राप्ति में भावुकता एवं निराशा विलंब कराती है। जीवन की मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। इस वर्ष विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों एवं नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

जमीन जायदाद के अटके मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। अध्ययन में परिश्रम करने पर  प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। इलैक्ट्रिकल, चिकित्सा, कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। धातु व्यवसाय, औषधि, आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय की योजना साकार हो सकती है। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।  

LIVE TV