सीएम अखिलेश के नए मंत्री ने शपथ लेेने में की तीन गलतियां

अखिलेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज चार साल के अंदर सातवीं बार अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस विस्तार में बर्खास्त बलराम यादव के साथ चार नेताओं को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वहींं जियाउद्दीन रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। उन्‍हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

बलराम यादव और नारद राय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, वहीं रविदास मेहरोत्रा और शारदा प्रताप शुक्‍ला ने राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार की शपथ ली।  शपथ ग्रहण समारोह में एक और वाकया नजर आया। रविदास महरोत्रा जब शपथ के दौरान ठीक से शब्‍दोंं का उच्‍चारण भी नहीं कर पा रहे थे। शपथ लेते समय तीन बार उनको शब्‍दों के उच्‍चारण में सही कराया गया।

राज्यपाल राम नाइक ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। माना जा रहा है कि यह चुनाव के पहले का आखिरी कैबिनेट विस्तार है।

वहीं दूसरी तरफ समारोह से पहले देखने को मिला कि समाजवादी पार्टी मेंं सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। समारोह में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव नहींं आए। शिवपाल ने सीएम अखिलेश से फोन पर मंत्रियों के बारे में जानकारी हासिल की।

इससे पहले कहा जा रहा था कि अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से एक मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल से हाथ मिलाया है।

जानिए कौन हैं अखिलेश के नयेसिपाही

बलराम यादव

हाल ही में कौमी एकता दल को सपा के करीब लाने वाले बर्खास्त मंत्री बलराम यादव ने बिना सीएम को विश्वास में लिए कौएद का विलय कराया था जिसके बाद उन्हें सीएम की नाराजगी झेलनी पड़ी और मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, बाद में सीएम के विरोध के कारण कौएद के सपा में विलय को रद्द कर दिया गया और सपा सुप्रीमों के सम्मान में सीएम ने फिर से बलराम यादव को कैबिनेट में शामिल करने का निर्णय लिया।

रविदास मेहरोत्रा

रविदास मेहरोत्रा लखनऊ की मध्य विधानसभा से सपा विधायक हैं। और लम्बे समय से सपा के साथ है, लिहाजा मुख्यमंत्री रविदास मेहरोत्रा को कैबिनेट में शामिल कर शहरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं।

शारदा शुक्ला

पार्टी के सूत्रों का कहना है सरकार में ब्राह्मणों की हिस्सेदारी बढ़ायी जानी है, लिहाजा लखनऊ के सरोजनीनगर के विधायक शारदा शुक्ला को मंत्री बनाया जा रहा है।

मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्वाचल से सपा विधायक रिजवी को राज्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के राज्‍यपाल रामनाईक से मिलने राजभवन गए थे। राजपाल से हुई इसी मुलाकात में उन्‍होंने मंत्रीमंडल के विस्‍तार करने को लेकर चर्चा की है। राजभवन में कल दिन में 11 बजे से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नये मंत्रियों को राज्यपाल राम नाईक शपथ दिलाएंगे।

LIVE TV