आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंकज्योतिषअंकज्योतिष अंकों के आधार पर मनुष्य के भविष्य का आंकलन करता है। कई जगहों पर अंको पे आधारित भविष्यफल जानने की विधि को बेहद सटीक माना गया है।

ज़िन्दगी को सही दिशा देने में नंबरों का अहम योगदान होता है। इनका प्रभाव जीवन में अच्छा और बुरा दोनों रूप में सामने आ सकता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर के हर महीने की 16 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

16 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 16 तारीख को हुआ है,  वे लोग चंद्र से प्रभावित होते हैं। इस अंक का कारक ग्रह नेपच्यून है, नेपच्यून यानी वरुण ग्रह जल का कारक है और जल पर चंद्र का सीधा असर होता है।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की चाल अन्य ग्रहों में सबसे तेज है। चंद्र किसी भी राशि में मात्र ढाई दिन ही रुकता है। इसलिए इसे चंचलता का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  • इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार शुभ दिन होते हैं।
  • माह की1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारिखें शुभ फल देने वाली होती हैं।
  • इनके लिए हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग लाभदायक है।
  • इन्हें गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए।
  • इन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
LIVE TV