अफसरों की शिकायत करने वाले जवान ने शुरू किया आमरण अनशन, पत्नी भी आई साथ

सेना के अफसरोंनई दिल्ली। भारतीय सेना के अफसरों पर जूते साफ कराने का आरोप लगाने वाले लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया है| इस अनशन में जवान की पत्नी ऋचा सिंह भी उनका साथ दे रही हैं|

ऋचा ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है| उन्होंने कहा कि उनके पति की मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है| लांस नायक सेना में सम्मान पाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं|

सेना के उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ऋचा ने कहा कि अफासों ने अब कैमरे वाले फोन पर ही रोक लगा दी है| हालांकि आर्मी ने ऐसी खबरों का खंडन किया है|

बता दें कि, यज्ञ प्रताप सिंह 42 इंफेंट्री बिग्रेड में लांस नायक के पद पर कार्यरत हैं| उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को शिकायतों भरा खत लिखने के बाद जब पीएमओ ने ब्रिगेड से जांच करने को कहा तो उनसे अफसरों ने अपने जूते साफ करवाए| वरिष्ठ अफसरों ने उन्हें परेशान किया और उनके खिलाफ ही जांच बैठा दी|

हालाँकि, शिकायत को लेकर थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने जवानो से सोशल मीडिया से बचने की नसीहत दी है| सेना अध्यक्ष ने कहा है कि जवानों के लिए एक शिकायत पेटी रखी जाएगी और शिकायत करने वाले जवानों की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी|

LIVE TV