ओडिशा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के हाथ खाली

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने कहा कि युवक शुक्रवार रात कथित रूप से उसे लालच देकर अपने साथ ले गए। दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने लड़की को रसूलपुर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया।

पुनर्जन्म की ये घटनाएँ जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, लेकिन जरा संभलकर…

लड़की को स्थानीय लोगों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया।मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि लड़की पश्चिम बंगाल के रामनगर इलाके की रहने वाली है।

LIVE TV