सर्दियों में पिएं पालक का सूप, इसमें छिपा है कई खूबियों का खजाना
सर्दियों में सूप पीना तो सभी को पसंद होता है। सूप स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे तो बहुत अच्छा होता है। आज हम सिखाएंगे पालक का सूप बनाना। पालक में बहुत से गुण होते हैं जिनके बारे में शायद आप ज्यादा न जानते हों।
पालक गठिया के रोग में आराम देता है। इससे त्वचा स्वस्थ होती है। पेट की बीमारी, अल्सर, कब्ज और एसीडिटी जैसी बीमारियों से भी निजाद मिलता है। इसकी और भी अन्य खूबियां हैं।
सामग्री –
- 5-6 सदस्यों के लिये
- पालक – 500 ग्राम (एक छोटा बन्च)
- टमाटर – 3 से 4 (मध्यम आकार के)
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- सादा नमक – 3/4 छोटा चम्मच
- काला नमक – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च – एक चौथाई छोटा चम्मच से कम
- नीबू – 1
- मक्खन -1-2 टेबल स्पून
- क्रीम – 2 टेबल स्पून
- हरी धनियां – 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि –
- पालक की डंडियां तोड़ कर साफ कर लीजिये।
- पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो-डुबो कर अच्छी तरह धुल लीजिये।
- टमाटर और अदरक भी छील कर धुल लीजिये।
- पालक, टमाटर और अदरक मोटा मोटा काट लीजिए।
- पानी डालकर उबालने रख दीजिये।
- पालक नरम होने पर गैस बन्द कर दीजिये।
- पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये।
- पिसे हुये मिश्रण में 1 लीटर पानी (5 – 6 कप) मिलाइये और छान लीजिए।
- छाने गये सूप को फिर से गैस पर रखिये, सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिए।
- सूप में फिर से उबाल तक 2-3 मिनिट और पका लीजिये।
- पालक तैयार है, गैस बन्द कर दीजिए।
- सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये।
- गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये।
- गरमा गरम पालक का सूप के सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ मजे लीजिए।