26 जनवरी को हर मोहल्ले में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, घर-घर जाएगी सेना

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी तक दिल्ली के हर मोहल्ले में देश का तिरंगा फैहराया जाएगा। इसके लिए संघ के हर स्वंयसेवी से कहा गया है कि दिल्ली के हर मोहल्ले में तिंरगा फहराना उनकी जिम्मेदारी है। बता दें कि 2002 तक संघ तिरंगा नहीं फहराता था। इसकी वजह यह थी कि संघ ने अखंड भारत के निर्माण की कसम खा रखी थी। इसलिए आजादी के 51 साल बाद भी यानी 2002 तक RSS ने तिरंगे से दूरी बनाई रखी।

अखण्ड भारत  के प्राचीन समय के अविभाजित स्वरूप को कहा जाता है। प्राचीन काल में भारत बहुत विस्तृत था जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, बर्मा, थाइलैंड आदि शामिल थे। कुछ देश जहां बहुत पहले के समय में अलग हो चुके थे वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अंग्रेजों से स्वतन्त्रता के काल में अलग हुए।

इससे पिछले साल भी संघ और तिंरगे को लेकर विवाद हुआ था। तब संघ से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने 26 जनवरी को सभी मदरसों को तिरंगा फहराने की नसीहतच लिए कहा था। हालांकि, दारुल उलूम ने उसपर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

LIVE TV