
देहरादून। राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद फैली हिंसा ने विपक्ष को फिर एक मौका दे दिया है। विपक्ष ने मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ही पंचकुला में हिंसा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व राम रहीम के बीच कैसे संबधहै, यह जगजाहिर है।
भारत के बाद अब ब्रिटेन में भी विलेन बने राम रहीम, हरकत में आई सरकार
प्रेसवार्ता के दौरान हरीश ने भाजपा को निशाने पर रखा उन्होंने कहा कि पंचकुला में हुई हिंसा को रोकने में हरियाणा के सीएम खट्टर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। नहीं तो इतनी बड़ी संख्या में राम रहीम के समर्थकों का पंचकुला पहुंचना संभवन नहीं था। खट्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम रहीम के साथ राज्य में स्वच्छ भारत अभियान चलाने वाले खट्टर के पास आज पंचकुला हिंसा के बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

