बर्फबारी का लगा ‘कर्फ्यू’ हिमपात से घरों से कैद होने पर मजबूर लोग

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार से रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

कर्फ्यू

यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकी चट्टी, बनास, निषणी, पिंडकी, मदेश सहित दर्जनभर गांव बर्फबारी की चपेट में आ गए। जिस कारण यहां के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

ठंड में सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में कारगर है चॉकलेट, जानिए कैसे

वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर कोहरे से परेशान हैं। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। बद्रीनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ में शनिवार देर रात से हो रही बर्फबारी सुबह 8 बजे थमी।

केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो सके।

अब सऊदी अरब में बिना पत्नी को जानकारी दिए नहीं होगा तलाक़

औली में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। औली में बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है।

औली में जीएमवीएन समेत निजि रिजार्ट हाउस फुल हो गए हैं तो वहीं औली जोशीमठ रोपवे भी फुल चल रही है।

LIVE TV