100% लीगल : जानें लड़की पैदा होगी या लड़का

प्रेग्नेंसीनई दिल्ली। प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे बड़ा सवाल मन में यह आता है कि लड़का पैदा होगा या लड़की। भारत में मेडिकल जांच के द्वारा इस बात को पता लगाना कानून जुर्म है। और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। लेकिन अब एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसकी मदद से आप बिना मेडिकल टेस्ट के पता लगा सकते हैं कि लड़का पैदा होगा या लड़की।

वैज्ञानिकों ने इसका आसानी से पता लगाने का दावा किया है। उनके मुताबिक, महिला के गर्भावस्था के पहले या उस दौरान उसका ब्लड प्रेशर कम रहता है तो लड़की पैदा होने की ज्यादा उम्मीद होती है और ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने की स्थिति में लड़का। वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोई महिला जानबूझकर ब्लड प्रेशर को कम या ज्यादा करके बच्चे के लिंग को प्रभावित कर सकती है या नहीं।

टोरंटो के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में एंडॉक्राइनॉलजिस्ट डॉ.रवि रेतनाकरण ने बताया कि पहले यह पता नहीं था कि गर्भावस्था के दौरान या उससे पहले महिला का ब्लड प्रेशर बच्चे के लिंग पर असर डाल सकता है।

LIVE TV