आज से रोज होगी नाथूराम गोडसे की पूजा

नाथूराम गोडसेमेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज से रोज नाथूराम गोडसे की पूजा हाेगी। यह ऐलान हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया है। गुरुवार को हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे के लिए पूजा और हवन किया।

कार्यकर्ताओं ने पूजा के बाद शपथ ली कि मेरठ में शारदा रोड पर नाथूराम के नाम पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उनकी पूजा राेजाना करने का फैसला भी लिया गया।

नाथूराम गोडसे पर नया बवाल

नाथूराम ने राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। यही वजह है कि उनके लिए मंदिर बनने का मुद्दा राजनीतिक रूप ले चुका है।

नाथूराम पर मंदिर बनने पर पहले भी काफी हंगामा हुआ है। तब पुलिस ने मंदिर के निर्माण स्थान को सील कर दिया था। हालांकि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता एक बार फिर मंदिर बनाने पर अड़ गए हैं।

इससे पहले मोदी सरकार ने नाथूराम की पूजा करने के मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ कर दी थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे की पूजा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

वीडियो साभार : यूट्यूब

LIVE TV