आज का राशिफल, दिनांक-14 जनवरी 2017, दिन-शनिवार

आज का राशिफलमेष : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

कर्क : मानसिक शांति रहेगी। लेकिन कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। आय कम एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या : उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : भवन सुख का विस्तार होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी़। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

LIVE TV