आज का इतिहास : देश ने खोया महान संगीतकार, दूसरा कोई नहीं इनके जैसा

आज का इतिहासआर. डी. बर्मन का जन्म: 27 जून, 1939 को कोलकाता में हुआ था। ये एक महान संगीतकार थे। आर. डी. बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। फ़िल्मी दुनिया में पंचम दा के नाम से विख्यात थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग 300 फ़िल्मों में संगीत दिया था। मधुर संगीत से श्रोताओं का दिल जीतने वाले संगीतकार राहुल देव बर्मन के लोकप्रिय संगीत, ‘चिंगारी कोई भड़के, कुछ तो लोग कहेंगे, पिया तू अब तो आजा’ आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं। इनकी मृत्यु 4 जनवरी, 1994 को मुंबई में हुई थी।

आज का इतिहास

4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।

2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।

2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।

2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।

2008-

गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।

2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।

2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

1924 – सेबास्तियन कप्पेन, धार्मिक विचारक

1925 – गोपाल दास नीरज- कवि

1931 – निरुपा रॉय अभिनेत्री

1965 – आदित्य पंचोली अभिनेता

1988 – नाबिला जमशेद, भारतीय लेखक

1925 – प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता

1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।

1952 – टी. एस. ठाकुर – वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश हैं।

4 जनवरी को हुए निधन

1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।

1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार।

1905 – अयोध्याप्रसाद खत्री- खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि

4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

लुई ब्रेल दिवस

LIVE TV