आज का इतिहास : देश ने खोया महान ‘कवि और गीतकार’

आज का इतिहासक़मर जलालाबादी का जन्म 1919 में अमृतसर के जलालाबाद में हुआ था। ये भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और कवि थे। ये चार दशकों तक हिन्दी फ़िल्मी जगत को बतौर गीतकार एक से बढ़कर एक गीत लिखकर प्रदान करते रहे। क़मर जलालाबादी द्वारा लिखे गए गीत आज भी भारत में बड़े पैमाने पर सुने जाते हैं।

फ़िल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ का मस्ती भरा गीत “मेरा नाम चिन चिन चूँ” और “आइये मेहरबां बैठिये जाने जाँ” कालजयी बन चुके हैं। क़मर जलालाबादी ने अपने लम्बे करियर में हिन्दी सिनेमा के लगभग सभी प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ कार्य किया।

एक गीतकार के रूप में क़मर जलालाबादी ने बहुत सारे अविस्मरणीय गीत हिन्दी सिनेमा को दिये। बहुत कम गीतकार ऐसे होंगे, जिनके रचे गीत दशकों तक श्रोताओं के जीवन का अभिन्न अंग बन रहे हों। इनकी मृत्यु- 9 जनवरी 2003 में हुई।

आज का इतिहास

9 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1431 – फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

1768 – फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया।

1816 – सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।

1914 – महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।

1918 – भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।

रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध (बैटल ऑफ़ बियर वैली) का आगाज।

1923 – जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया।

1991 – अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।

2001 – बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2005 – अराफात को ‘फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।

पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।

2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘प्रेम कुमार धूमल’ ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।

श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 – सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।

9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1889- वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार

1922 – हरगोबिन्द खुराना, भारतीय जैवरसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित

1927 – सुन्दरलाल बहुगुणा – प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता।

1934 – महेन्द्र कपूर, हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक

1974 – फ़रहान अख़्तर, भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक

1983 – शरद मल्होत्रा, भारतीय टेलीविजन अभिनेता

9 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

प्रवासी भारतीय दिवस

LIVE TV