आज का इतिहास : देश ने खोया मशहूर वायलन वादक

आज का इतिहासएम.एस. गोपालकृष्णन का जन्म 10 जून 1931, मद्रास में हुआ था। इनका नाम  भारत के प्रसिद्ध वायलन वादकों में लिया जाता है। ‘पद्मभूषण’ तथा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित गोपालकृष्णन ने सात दशक तक वायलन के सुरों से ‘हिन्दुस्तानी’ और ‘कर्नाटक संगीत’ के प्रेमियों को बांधे रखा था। उनको एमएस जी’  के नाम से भी जाना जाता था। इस महान हस्ती की मृत्यु- 3 जनवरी 2013 को चेन्नई में हुई।

आज का इतिहास

3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।

1901 – शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1929 – महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1968 – देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।

1993 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर हस्ताक्षर किया गया।

1995 – हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।

1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।

2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।

2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।

2004 – 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।

2005 – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6।2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।

2007 – चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।

2008 -बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1831 – सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवियत्री।

1938 – जसवंत सिंह – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।

1941 – संजय खान – बॉलीवुड अभिनेता।

1977 – गुल पनाग – मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री

1981 – नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक

1915 – चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

1903 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

3 जनवरी को हुए निधन

1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार

2002 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

2005- जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।

1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान शोधकर्मी समीक्षक

1871 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।

LIVE TV