साध्‍वी बनी शैतान, बंदूक चलाकर सगाई समारोह में ली महिला की जान

साध्‍वीचंडीगढ़। करनाल के सगाई समारोह में खुशियों की जगह मातम छा गया। विवादित बयानों के लिए जाने जानी वाली साध्‍वी देवा ठाकुर की बंदूक से निकली गोली ने एक महिला की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बंदूक रखने की शौकीन साध्वी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बेखौफ होकर गोलियां चला रही थी और गोलियों की आवाज डीजे की आवाज से मिलाई जा रही थीं।

इसी दौरान शादी के समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के परिवार में एक महिला समेत 6 रिश्तेदारों को गोलियां लग गई जिसमें महिला की मौत हो गई। घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद साध्वी व उनके चेले मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के खाली खोल बरामद किए हैं। एसपी पंकज नैन ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद जख्मी हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। संत नगर निवासी हरकिशन मेहता के बेटे विक्की की सगाई पर सावित्री गार्डन में समारोह का आयोजन किया गया था।

LIVE TV