सभी 6 महानगर पालिका में भाजपा को बहुमत, BJP का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस के खाते में 50 सीटें

गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों में काउंटिंग जारी है। 6 महानगर पालिका की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे। सभी 6 महानगर पालिका यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिल गया गया है। भाजपा ने 401 और कांग्रेस 50 सीटें जीत ली हैं।

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी पहली बार अहमदाबाद के 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। शुरुआती रुझानों में 3 सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार आगे थे। अब पीछे हो गए हैं।


गुजरात में 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी। अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार न होने की वजह से भाजपा यह सीट चुनाव पूरे होने से पहले ही जीत चुकी है।
भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा अहमियत दी है। गृहमंत्री अमित शाह भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

सूरत में कांग्रेस के तीसरे नंबर पर जाने की वजह
सूरत में 2015 के चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- पाटीदार आरक्षण समिति (पास) ने कांग्रेस का विरोध किया था। दूसरी- आम आदमी पार्टी ने पाटीदार उम्मीदवारों को टिकट दिए और उसी क्षेत्र को केंद्र में रखकर प्रचार किया। यही वजह रही कि आम आदमी पार्टी यहां कांग्रेस से भी आगे निकल गई। भाजपा ने भी पाटीदार क्षेत्रों में रोड शो किए थे, लेकिन इसके बावजूद उसका सभी 120 सीटें जीतने का टारगेट पूरा होना मुमकिन नहीं लग रहा। पिछली सूरत में भाजपा को 120 में से 80 और कांग्रेस को 36 सीटें मिली थीं।

LIVE TV