अनुष्का अब सूरज शर्मा के करीब

anu_5714fb962c4b0एजेंसी/ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के ब्रेकअप के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और अनुष्का शर्मा के बीच नजदीकियां बढऩे की खबर थी। अब सुनने में आया है कि अनुष्का ने फवाद को छोड़ सूरज शर्मा के करीब नजर आ रही हैं।  हालांकि मसला ये है कि आखिर ये सूरज शर्मा कौन हैं। चलिए आपको मिलवाते हैं इस शख्स से।

दरअसल अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी फिल्म फिल्लौरी बनाने जा रही हैं। इसमें अनुुष्का अभिनय भी करेंगी। फिल्म का निर्देशन अनशई लाल करेंगे। फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार दलजीत दोसांझ और महरीन पीरजादा भी दिखेंगे। लेकिन तलाश तो फिल्म के हीरो की थी जो अनुष्का ने पूरी कर ली है।

सुनने में आया है कि अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के लिए सूरज शर्मा को साइन किया है। जी हां वहीं सूरज शर्मा जो लाइफ ऑफ पाई में काम कर चुके हैं। अब देखते हैं कि यह कहानी कितनी आगे जाती है।

LIVE TV