वियतनाम में तस्‍करी से पहुंचे 500 किलो हाथी दांत जब्त

हाथी दांतहनोई। वियतनाम के सीमा शुल्क अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी में अफ्रीका से तस्करी कर लाए जा रहे करीब 500 किलो के हाथी दांत को जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तस्करी कर लाए गए हाथी दांत गुरुवार को कैट लाय बंदरगाह पर दो कंटेनरों में पाए गए। इन्हें एक स्थानीय कंपनी द्वारा अफ्रीका से आयात कर लाया गया था।

ऐसा ही एक मामला नवंबर की शुरुआत में सामने आया था। वहीं, अक्टूबर माह में भी अधिकारियों ने तस्करी के अन्य मामलों का पता लगाया था। इन्होंने ऐसे ही तस्करी किए हुए तीन बक्सों को खोजा था, जिसमें कुल 3.5 टन वजन के हाथी दांत पाए गए थे।

LIVE TV