लम्बे समय से लापता चल रहें तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, 50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज…

नोएडा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब उसने लंबे समय से फरार 25-25 हजार के इनामी गौ तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। ये तीनों गौ तस्कर लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार

बता दें कि नोएडा थाना सेक्टर- 20 पुलिस और स्वाट-1 व स्वाट- 2 की संयुक्त टीम ने नोएडा सेक्टर- 8 की रेड लाइट से इन इनामी तीन कुख्यात गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इस रिसर्च में हुए खुलासे को पढ़ने के बाद अपने दांतों के साथ कभी नहीं करेंगे ये काम…

जहां इनके कब्जे से तीन तमंचा सहित 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। लेकिन  वहीं इन पर खुर्जा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में पचास से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, इसके चलते इन तस्करों पर बुलंदशहर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था

देखा अजय तो पुलिस के आलाधिकारी की मानें तो नोएडा थाना सेक्टर-20 की पुलिस और स्वाट- 1 व स्वाट- 2 की सयुक्त टीम ने नोएडा सेक्टर- 8 की रेड लाइट से तीन शातिर गौ तस्कर बुलंदशहर निवासी आरिफ, कासिम और यासीन को गिरफ्तार किया है। जहां  ये तीनों खुर्जा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में गौतस्करी का काम करते थे।

नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए आरिफ ,कासिम और यासीन बेहद ही शातिर बदमाश है।  ये लोग लगातार कई सालों से गौ तस्करी में लिप्त थे। जहां इन पर गौ हत्या के अलावा कई अन्य संगीन मामले भी दर्ज हैं।  यह बदमाश लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे।

 

LIVE TV