बाजार में गिरावट जारी, 329 अंक लुढका सेंसेक्स

बाजार में गिरावटमुंबई| देश में शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 329.26 अंकों की गिरावट के साथ 26,230.66 पर और निफ्टी 106.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,086.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.55 अंकों की गिरावट के साथ 26,437.37 पर खुला और 329.26 अंकों या 1.24 फीसदी गिरावट के साथ 26,230.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,463.06 के ऊपरी और 26,182.93 के निचले स्तर को छुआ।

बाजार में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,153.55 पर खुला और 106.10 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 8,086.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,159.30 के ऊपरी और 8,070.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 155.85 अंकों की गिरावट के साथ 12,199.18 पर और स्मॉलकैप 167.22 अंकों की गिरावट के साथ 12,083.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 फीसदी), औद्योगिक (1.85 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.62 फीसदी), वाहन (1.61 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.51 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

LIVE TV