बरेली में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड फरार

बरेली में अवैध हथियारबरेली। यहाँ के अलीगंज इलाके में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। बरेली में अवैध हथियार की इस फैक्ट्री को बंकर की तरह बनाकर चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस फैक्ट्री पर धावा बोला। यहां भारी तादात में अवैध हथियार और इन्हें बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला कच्चा माल बरामद किया गया। मौके पर दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में अवैध हथियार

अवैध असलहों के इस कारोबार का मास्टर माइंड शेर भाई उर्फ शेरू फरार हो गया। अलीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोप सिंह गौटिया में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने दबिश देकर दान सिंह और धर्मसिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेरू असलहा बनाने में एक्सपर्ट है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वह फोर व्हीलर की स्टेयरिंग के पाइप को काटकर अवैध हथियार बनाते थे। वे 312, 315 बोर के तमंचे व पौनिया बनाते थे।

इन हथियारों को बरेली के साथ आस पास के जिलों में सप्लाई किया जाता था। इसके लिए उन्हें 1 हजार से पांच हजार रुपए मिलते थे।

जिस जगह हथियार बनाए जा रहे थे, उस फैक्ट्री को एक बंकर की तरह से बनाया गया था। घर से सटी पशुशाला को चारों और से पूरी तरह से कवर किया गया था। इसमें सिर्फ एक एंट्री गेट घर के अंदर से ही था। इसमें कोई भी खिड़की व रोशनदान नहीं था, लेकिन रोशनी के लिए छत में एक चिमनी बना रखी थी।

पुलिस ने फैक्ट्री से 315 बोर की रायफल, 2- तमंचे 315 बोर, 1- तमंचा 12 बोर, 6- कारतूस, 6- 315 बोर की छोटी नाल, 5- 315 बोर की बड़ी नाल, 62- स्प्रिंग तमंचा, 9- तमंचा अर्धनिर्मित, 2- बाक, 1- ड्रिल मशीन, 1- चूड़ी कटर, 1- पंखा बरामद किया।

LIVE TV