प्रियंका चोपड़ा को व्हाइट हाउस से न्यौताओबामा से मुलाकात

एजेन्सी/  index-1459759009इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में इसकी कई फोटो भी खुद पीसी ने अपने टि्वटर पर शेयर किए थे।

अब प्रियंका और उनके फैंस के लिए एक ओर खुशखबरी आई है कि वे जल्द अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मिल सकती है। जी हां देसी गर्ल को व्हाइट हाउस से डिनर का न्यौता आया है।

वैसे अभी तक पीसी ने इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। खबर है कि वे अगले सप्ताह व्हाइट हाउस जा सकती है।

बता दें प्रियंका चोपड़ा दूसरी अभिनेत्री है जिन्हें व्हाइट हाउस से न्यौता आया। इससे पहले मल्लिका शेरावत  ओबामा के साथ डिनर कर चुकी है।

बता दें प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना अमेरिकी शो क्वाटिंको से विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। क्वाटिंको को भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में बहुत पसंद किया गया है।

LIVE TV