अब खुश करेंगी पोर्न स्‍टार मिया खलीफा

पोर्न स्‍टार मिया खलीफान्‍यूयॉर्क। अमेरिका में प्रेजिडेंट पद पर डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद वहां के लोगों ने ट्रंप का विरोध जताने के नये-नये तरीके अपनाने शुरू कर दिए है। इसी क्रम में ट्रंप को पोर्न स्‍टार मिया खलीफा को सऊदी अरब में अमेरिका का ऐंबैसडर बनाने के लिए ऑनलाइन पिटिशन साइन की जा रही है। इस पिटिशन के समर्थन में अब तक कुल 1275 लोगों ने अपनी सहमति जताई है।

change.org पर साइन की जाने वाली पिटिशन में कहा गया है कि मिया खलीफा ने हमारे देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बेहतरी के लिए अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना लोगों को एक साथ लाने के लिए बहुत बड़ा काम किया है। वह मध्य पूर्व देशों में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक महान नेता साबित होंगी। मजाक के तौर पर शुरू की गई यह पिटिशन, अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

मालूम हो कि, चुनाव से पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर वह चुनाव जीतेंगे तो सभी मुस्लिमों को अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी वेबसाइट से इस वादे को हटा लिया गया था।

हाल ही में ट्रंप ने साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली को यूनाइटेड नेशन में अमेरिकी राजदूत के रूप में भेजने के लिए चुना है। निक्की हेली ट्रंप के द्वारा कैबिनेट लेवल पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। मुमकीन हो कि इसी वजह से डलकॉम गोल्डस्टाइन नाम के व्यक्ति ने ट्रंप से मिया खलीफा को सऊदी में अमेरिका का ऐंबैसडर बनाने के लिए change.org पर ऑनलाइन पिटिशन शुरू कर दिया।

दिया था ऑरल सेक्स का ऑफर

डॉनल्ड ट्रंप के जीतने से पहले मिया खलीफा ने ट्रंप के जीतने पर ट्रंप का समर्थन करने वाले बिलियनेयर्स को फ्री में ऑरल सेक्स का ऑफर दिया था। हालांकि ट्रंप के जीतने के बाद उनके वादे के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विवादों से पुराना नाता हैं मिया खलीफा का

मिया खलीफा युवा पॉर्न स्टार ऐक्ट्रेस हैं। वह कई विवादित वजहों से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक विडियो में बुर्का पहनकर सेक्स करने के कारण मुस्लिम देशों में उनका खूब विरोध हुआ था। पॉर्न एंटरटेनमेंट वेबसाइट पॉर्नहब ने मिया को दुनिया की नंबर वन पॉर्न स्टार की रैंकिंग से नवाजा था।

LIVE TV