पानीपत ब्लास्ट का आरोपी अब्दुल करीम टुंडा बरी

पानीपत ब्लास्टहरियाणा। 1997 में हुए पानीपत ब्लास्ट के आरोपी सैयद अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया गया है। पानीपत कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ सबूतों का अभाव है, इसलिए उसे बरी किया जाता है।

एक दिन पहले ही टुंडा पर करनाल जेल में दो कैदियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया था। ये कैदी गाजियाबाद जेल से करनाल जेल लाए गए थे। चाय के दौरान दोनों कैदियों का टुंडा से किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था।

बुधवार को हुए हमले पर करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया था कि कैदियों ने उसका गला घोंटने की भी कोशिश की लेकिन सतर्क जेल स्टॉफ ने उसे बचा लिया।

सैयद अब्दुल करीम टुंडा देश में 40 से अधिक बम विस्फोटों का भी आरोपी है। वह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए बम विशेषज्ञ के तौर पर काम करता था।

LIVE TV