पश्चिम बंगाल में 56 सीटों पर हो रही बंपर वोटिंग

bihar-election-voting_563b0269698bcएजेंसी/ कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत विभिन्न क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके तहत 56 सीटों पर बंपर वोटिंग की जा रही है। मगर बंगाल में विभन्न क्षेत्रों में हिंसा की बात सामने आई है। बीरभूम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस संघर्ष में करीब 8 लोग घायल हो गए। हालांकि चुनाव आयोग ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान की बात कही थी।

इस झड़प में करीब 8 लोग घायल हो गए। मालदा में कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सीस्ट और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसा में बदल गया। घायलों को चिकित्सालय में उपचार दिया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य के अलीपुर द्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और बीरभूम में मतदान प्रारंभ हो गया।

इस दौरान करीब 56 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जा रहा है। राज्य में मध्यांतर तक करीब 55.94 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है। दूसरी ओर बीरभूम में भी झड़प की जानकारी मिली है। हालांकि झड़प होने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। चाॅपर्स के साथ चप्पे – चप्पे पर नज़र रखी जा रही थी। सुरक्षाबल माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पूरा ध्यान रख रहे थे। 

LIVE TV