नेता विश्वेंद्र सिंह ने राजीव गांधी को लेकर अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात….

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने के बाद कैबिनेट से बाहर किए गए सचिन पायलट गुट के नेता विश्वेंद्र सिंह ने राजीव गांधी को लेकर अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी हैंडसम थे और अच्छी अंग्रेजी बोलते थे। गौरतलब है कि  15 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट का नाम लिए बिना कहा था कि नई पीढ़ी के नेता बिना कठिन परिश्रम के केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रमुख बनगए हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और हैंडसम होना सब कुछ नहीं होता है। देश के लिए आपके दिल के अंदर क्या है, आपकी विचारधारा, नीतियां और प्रतिबद्धता, सब कुछ मायने रखती है। गहलोत के इसी बायन पर विश्वेंद्र सिंह ने तंज कसा है। 

राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मतभेद सामने आने के बाद राजस्थान कांग्रेस में उथल-पुथल जारी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दो दिन शामिल न होने पर 14 जुलाई को, पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

इस दौरान पायलट के समर्थन विधायक भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई हुई थी। उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। यही नहीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष की तरफ से बैठक में शामिल नहीं हुए 19 विधायकों की सदस्यता रद करने को लेकर को नोटिस जारी किया गया। पायलट खेमा इसे लेकर राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होनी है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि विधायकों के खरीद फरोख्त  करके राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। बता दें कि राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) द्वारा राज्य के कांग्रेस विधायकों के कथित खरीद-फरोख्त को लेकर दर्ज किए गए मामले में सचिन पायलट को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजे जाने के बाद राजस्थान में यह पूरा विवाद शुरू हुआ।

LIVE TV