अगले साल के अंत में शुरू होगा दुबई मगरमच्छ पार्क

दुबईदुबई| दुबई मगरमच्छ पार्क परियोजना 43 फीसद पूरी हो चुकी है और यह पार्क अगले साल के अंत तक आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। दुबई नगरपालिका की निवेश समिति के उपाध्यक्ष और संपत्ति प्रबंधन विभाग के निदेशक जुमा अल फुक ने इसकी जानकारी दी। अल फुक ने कहा कि उद्धाटन की समुचित तैयारी के लिए उद्घाटन तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इसे फ्रांस के मगरमच्छ पार्क की तर्ज पर स्थापित किया जा रहा है। यह मध्य पूर्व में अपनी तरह का अकेला पार्क होगा।

यह भी पढ़ें: जनता को गुमराह कर रहे अखिलेश, अधूरी परियोजनाओं का कर रहे लोकार्पण

उन्होंने कहा कि एक बार पार्क के खुल जाने के बाद यह उद्यान सैकड़ों मगरमच्छों के प्रजनन और विकास के लिए प्राकृतिक वातावरण मुहैया कराने में सक्षम होगा। इसमें कई तरह के नील मगरमच्छ की प्रजातियां होंगी, जो दुनिया के ताजे पानी की सबसे बड़ी प्रजातियों में से हैं।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी के विरोध में सरकारी कर्मचारी बिना कपड़ों के आए रोड पर

परियोजना के पर्यावरण पहलू पर अल फुक ने कहा कि परियोजना के निर्माण में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री और इंजीनियरिंग पर्यावरण के अनुकूल है। यह नवीकरणीय ऊर्जा और अपशिष्ट उपचार पर निर्भर है।

LIVE TV