खुलासा: लापता छात्र नजीब अहमद को एबीवीपी कार्यकर्ता ने मारा

 

लापता छात्र नजीब अहमद नई दिल्ली| एबीवीपी कार्यकर्ता विक्रांत कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में हुए हंगामे के दौरान लापता छात्र नजीब अहमद पर हमला किया था| जेएनयू के प्रॉक्टर की जांच में इसका खुलासा हुआ है| इस घटना को एक महीना बीत गया है तभी से नजीब लापता है|

नजीब उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है और जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है| जांच में पता चला है कि लापता होने से एक दिन पहले नजीब की विश्वविद्यालय परिसर में ही विक्रांत सहित एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई हुई थी| विश्विद्यालय ने विक्रांत से पूछा है कि आखिर क्यों उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए|

लापता छात्र नजीब अहमद का नहीं लगा कोई सुराग

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रॉक्टर की जांच में 14 अक्तूबर को विक्रांत कुमार ने नजीब के लिए आक्रामक व्यवहार के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उस पर हमला किया था| यह अनुशासनहीनता और दुराचार है|

इस बात के सामने आने पर एबीवीपी ने विक्रांत का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर जांच में पक्षपात करने का आरोप लगाया है| एबीवीपी का कहना है कि प्रॉक्टर ने उन छात्रों के बयान लिए हैं जो वहां मौजूद ही नहीं थे|

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने मुलाकात की है| उनके साथ नजीब अहमद के परिजन भी उपस्थित थे| उन्होंने मुख्यमंत्री से लापता छात्र की खोजबीन कराए जाने का अनुरोध किया|

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि एक टीम गठित कर राज्य सरकार नजीब का पता लगाने का पूरा प्रयास करेगी|

LIVE TV