इस राशि के लोगों को आज मिल सकती है चौंकाने वाली खबर

images (2)एजेन्सी/शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष

परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

वृषभ

पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमति से होगा। संतान के किए कार्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा। नए वस्त्र आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन

कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। अपने अधिकारियों से विवाद के चलते नौकरी छोड़ सकते हैं। प्रशासनिक लोगों से संपर्क लाभप्रद रहेगा।

कर्क

माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। सम्पत्ति के विवाद अभी नहीं सुलझेंगे। व्यपारिक नए सौदे लाभदायक रहेंगे।

सिंह

कारखाने में नई मशीनरी लगने से लाभ होगा। समय अपने-पराए की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

कन्या

समय का सदुपयोग करें। अपनी दिनचर्या को सुधारने की जरूरत है। तेल, कपास, अनाज व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है। पूंजी निवेश से लाभ संभव।

तुला

नए संबंध स्थापित होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों को प्रभावित करने में सफल होंगे। पारिवारिक मतभेद से मन अशांत रहेगा। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर अपने कार्यों का विभाजन करें, सब काम आप अकेले नहीं कर सकते। काम को करने से पहले उसे किस तरह से पूरा करेंगे, रणनीति तैयार करें। परिणाम अनुकूल होंगे। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।

धनु

मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। आपकी बातों को लोग मानेंगे। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर

मन को शांति दें। फालतू के विचारों को विराम दें। आजीविका के स्रोत में कमी आ सकती है। बोलने से पहले विचार करें। किसी अजनबी से विवाद हो सकता है।

कुम्भ

समय का सदुपयोग करें। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बटवारे से राहत होगी। सामाजिक मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन

नए संबंधो में नजदीकियां बढ़ेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक आर्थिक संकट आ सकता है। अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

LIVE TV