आतंकवाद के अलावा भारत नहीं करता बात

maliha-lodhi-in-united-nations_56389671e912aएजेंसी/ न्यूयाॅर्क : पाकिस्तान भारत के साथ रिश्तों को सुधारना तो चाहता है लेकिन इन रिश्तों के सुधार में सबसे बड़ी परेशानी है आतंकवाद। दरअसल भारत आतंकवाद पर चर्चा करने में ही इंट्रेस्ट रखता है, जबकि पाकिस्तान रिश्तों को सामान्य करना चाहता है। यह बात संयुक्त राष्ट्र में पाकस्तान की दूत ने कही। पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी साउथ एशिया वीक को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद पर चर्चा करना चाहता है। दोनों ही देशों के बीच कूटनीतिक प्रगति को लेकर अच्छे संकेत नहीं मिले हैं। दरअसल मलीहा लोधी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि हैं। भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चैधरी के बीच हुई भेंट में यह बातें सामने आई हैं।

दरअसल दोनों ही राजनयिक हार्ट आॅफ एशिया क्षेत्रीय सम्मेलन में आपस में मिले थे। इस अवसर पर मलीहा ने कहा था कि पाकिस्तान ने बाबर – बार भारत से समग्र और व्यापक शांति प्रक्रिया बहाली की अपील की। मगर भारत केवल आतंकवाद पर ही चर्चा करने में लगा है।

LIVE TV