आज का राशिफल, दिनांक-30 जनवरी 2017, दिन- सोमवार

आज का राशिफलमेष : पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन : आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। मीठे खानपान के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार होंगे।

कर्क : संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि हो सकती है। बातचीत में संयत रहें।

सिंह : संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कन्या : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से संपत्ति से आय में वृद्धि संभव है।

तुला : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों एवं विवादों से दूर रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा।

वृश्चिक : वस्त्रों एवं गहनों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

धनु : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन संभव है।

मकर : किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख का विस्तार होगा। माता का सहयोग मिलेगा।

मीन : आध्यात्म में रूचि रहेगी। शैक्षिक कार्यो के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी मेें यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

LIVE TV