आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-29 नवंबर, दिन- मंगलवार, 2016 का राशिफल 

मेष : क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा।

वृष : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी।

मिथुन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में अभी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानी बढ़ेंगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

सिंह : आलस्य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

कन्या : क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

तुला : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। भाइयों एवं मित्रों के साथ धार्मिक स्थान पर सत्संग में समागम हो सकता है।

वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु : संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

मकर : भवन सुख का विस्तार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

LIVE TV