आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-27 नवंबर, दिन- रविवार, 2016 का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष : मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क : मन अशांत रहेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

सिंह : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। भवन के सौंदर्यीकरण एवं सज्जा के कार्य होंगे।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मकर : क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ : व्यर्थ के विवाद एवं लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मीन : आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

LIVE TV