आज का राशिफल

दिनांक-24 नवंबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की में मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृष : अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन : कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क : मन अशांत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार का विस्तार होगा।

सिंह : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

तुला : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हें। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आलस्य में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बढ़ रही है। आय में वृद्धि होगी।

मकर : सम्पत्ति का विस्तार होगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

कुंभ : कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

LIVE TV