आज का राशिफल

दिनांक-18 नवंबर, दिन- शुक्रवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में इच्छा विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कन्या : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुला : वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढे़गा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पारिवारिक कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर : नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ : माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

LIVE TV