इस होली फीके रहे बॉलीवुड के रंग, इन सितारों ने नहीं मनाई …
नई दिल्ली। होली के इस खास दिन चारों ओर खुशियां और रंग ही नजर आते हैं। बॉलीवुड में हर त्यौहार की अलग धूम नजर आती है लेकिन इस बार होली के रंग फीके नजर आ रहे हैं। हर त्यौहार में जश्न में डूबा बॉलीवुड, रंगो में सराबोर नहीं है।
हाल ही में ये बात सामने आई थी कि बच्चन परिवार इस साल होली नहीं खेलेगा। बीते दिनों बच्चन परिवार को अस्पताल के चक्कर ही लगाने पड़ रहे हैं। असल में एश्वर्या के पिता की तबियत खराब होने की वजह से घर का माहौल जश्न मनाने वाला नहीं है। उनके पिता आई सी यू में भर्ती हैं। यही वजह रही कि आज बच्चन परिवार ने होली नहीं खेली।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी आज होली के मजे नहीं ले पा रहे। हाल ही में उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी कराई है उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हाथ की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
एक खान ही नहीं दूसरा सबसे बड़ा खान भी होली के रंगों में सराबोर नहीं हो पा रहे। शाहरुख के अलावा सलमान भी इस बार होली नहीं खेल पा रहे। सलमान अपनी अपकमिंग फिलम के लिए कटरीना के साथ ऑस्ट्रिया में हैं। एक्टर वहां अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
हीरो फेम और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी आज होली नहीं मना रहे। एक्टर के मुताबिक हाली खेलकर वह पानी की बर्बादी नहीं करना चाहते। यही नहीं इनके अलावा टाअगर श्रॉफ, अक्षय कुमार भी होली नहीं खेल रहे हैं। शूटिंग में व्यस्त होना भी कई स्टार्स के लिए होली न खेलपाने की वजह है।