हेलमेट और सीटबेल्ट को लेकर जागरूक करने के लिए कई सरकारी कर्मचारियों और पुलिस वालों का किया गया चालान !

रिपोर्ट – राज सैनी

जौनपुर : शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन  द्वारा आए दिन सड़क सुरक्षा अभियान की चलाए जा रहे हैं |

जिसके तहत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं | साथ ही चार पहिया वाहन चलाने वालों को भी आवश्यक रूप से सीट बेल्ट लगाकर चलने के निर्देश दिए गए हैं |

प्रशासन द्वारा आम जनता से लगातार आग्रह करने के बावजूद लोगों द्वारा हेलमेट न लगाए जाने के कारण आज पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों का वाहन चेक किया गया |

इस दौरान जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था उनका चालान भी किया गया | जिससे कलेक्टर परिसर में अफरातफरी मची रही | चेकिंग अभियान के बारे में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आज कचहरी परिसर क्षेत्र चुना गया है |

 

सरकार हिंदी को अनिवार्य बनाने और अंग्रेजी का वर्चस्व खत्म करने के लिए छेड़ेगी मुहिम

 

सीओ सिटी के नेतृत्व में कचहरी परिसर के पास चेकिंग कराई जा रही है | अभी तक 11 राजस्व कर्मियों, चार पुलिसकर्मियों का चालान किया जा चुका है | साथ ही लगभग 50 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है |

जिनमें नागरिक और अधिवक्ता भी हैं कि वह हेलमेट पहनकर आएं और उनको वार्निंग देकर छोड़ा गया है | यह अभियान लगातार जारी रहेगा | इस माह जुलाई में कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए |

 

LIVE TV