हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

असम में हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। हेमंत बिस्वा सरमा के साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की।

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार रामेन चंद्र बोर ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह सोनोवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

LIVE TV