वेजिटेरियन खाने के हैं शौकीन, तो पढ़िये ये खबर, उड़ जाएंगे आपके होश

हृदय की बीमारीशाकाहारी भोजन से हमारी जीन में परिवर्तन हो जाता है जिससे भारतीय लोगों को हृदय की बीमारी और पेट के कैंसर का खतरा है। एक शोध से यह जानकारी सामने आई है। कॉरनैल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जीन परिवर्तन को लेकर 234 भारतीय शाकाहारी लोगों और 311 अमेरिकी शाकाहारी लोगों का अध्ययन किया।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी को झटका! चीन ने अमेरिका को दिखाई औकात, भारत नहीं बन पाएगा ‘महाशक्ति’

उन्होंने पाया कि 68 प्रतिशत भारतीय लोगों की जीन में परिवर्तन हुआ जबकि अमेरिकियों में यह संख्या 18 प्रतिशत थी।

यह शोध मोलेकूलर बॉयलॉजी एंड इवोल्यूशन के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित हुआ है।

यह भी पढ़ें :- ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही जीत गए मोदी, चीन की हवा टाइट, खुलेआम क़ुबूली हार

1000 से भी ज्यादा जीनोम परियोजनाओं के अध्ययन के बाद शोधदल को ठोस सबूत मिले कि शाकाहारी भोजन करने से भारतीय लोगों की पीढ़ी दर पीढ़ी जीन परिवर्तन की प्रक्रिया चलती रहती है। इससे उन्हें दिल की बीमारी के खतरे के साथ ही आंतों में कैंसर का खतरा भी है।

प्रमुख शोधकर्ता काईसिओंग ये का कहना है, “पिछले शोधों और हमारे द्वारा किए गए शोध के विश्लेषण के बाद पक्के तौर पर पता चला है कि भारतीय और अफ्रीकी शाकाहारी लोगों को पेट के कैंसर और हृदय रोग का खतरा ज्यादा है।”

LIVE TV